Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर निवासी युवक की मौत:कार ने बाइक में...

महाराजगंज सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर निवासी युवक की मौत:कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, कोल्हुई में NH-24 पर हादसा


महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एकसडवा ओवरब्रिज के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र शिवनाथ निवासी सरंगी, थाना उसका बाजार, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे चौकी जोगियाबारी क्षेत्र के ग्राम एकसडवा ओवरब्रिज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अश्वनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments