जनपद श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना–पयागपुर मार्ग पर मंगलवार रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोनवा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र मनीराम मंगलवार रात बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह इकौना–पयागपुर मार्ग पर पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
इकौना में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल:इकौना-पयागपुर मार्ग पर हुआ हादसा, भिनगा जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES












