बृजमनगंज थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना सोमवार दोपहर बृजमनगंज-धानी मार्ग पर ग्रामसभा करखी के पास हुई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान पनियरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा ग्रामसभा निवासी सैनुल्लाह के रूप में हुई है। सैनुल्लाह सोमवार दोपहर किसी काम से धानी की ओर जा रहा था। पुलिस ने घटना के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल:अज्ञात वाहन की टक्कर, सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












