महाराजगंज के बरगदवा स्थित बेलहिया श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित विराट दंगल कुश्ती में सेमरहना के पहलवान प्रेमसागर यादव ने खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में दोगहरा के पहलवान सोनू को पटखनी दी। यह दंगल नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित किया गया था। मंदिर के महंत शंभू दास ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर के पक्के बाग सहित क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने वाले प्रेमसागर यादव को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक साइकिल प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता रहे सोनू को स्टैंड फैन देकर सम्मानित किया गया। इस विराट दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दंगल के दौरान आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर चौक गोरखनाथ मंदिर पीठाधीश्वर लक्ष्मण दास महाराज, महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर राम वैदेही, रामप्रकाश दास, महंत लाला बाबा राघव दास, बाबा किशोरी दास, ओम प्रकाश चौधरी, रुद्र नारायण चौधरी, सुभाष गुप्ता, प्रदुमन नारायण चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजाराम यादव, सुनील, सोनू फूलचंद मौर्य और विजय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बेलहिया दंगल में युवक ने जीता खिताब:साइकिल पुरस्कार किया अपने नाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












