HomeHealth & Fitness आईपीएल चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज

 आईपीएल चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज

 बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस शानदार जीत से जहां टीम के खिलाड़ी और फैंस बेहद खुश थे और जश्न मना रहे थे, वहीं अगले ही दिन टीम को एक बड़ा झटका लगा। मैदान पर नियमों को तोड़ने के कारण BCCI ने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर एक मैच का बैन लगा दिया है और साथ ही उनकी मैच फीस में भी कटौती की गई है। इस बैन की वजह से टिम डेविड अब आईपीएल 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

टिम डेविड को लेकर BCCI ने सुनाया फैसला
आईपीएल फाइनल खत्म होने के ठीक अगले दिन, यानी सोमवार 1 जून को बीसीसीआई (BCCI) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर स्टार बल्लेबाज टिम डेविड को मिली सजा के बारे में बताया। इसमें ये भी बताया गया है कि टिम डेविड को ये सजा क्यों मिली है। दरअसल, गुजरात के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय टिम डेविड को आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) के उल्लंघन का दोषी पाया गया। गुजरात की पारी के 10वें ओवर में जब एक विकेट गिरा, उस वक्त डेविड ने गुस्से में आकर अंपायर नितिन मेनन की तरफ एक आइस बैग फेंक दिया था। उनके इसी गलत व्यवहार के कारण उन पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

टिम डेविड को लेवल-1 का दोषी पाया गया है
BCCI के मुताबिक मैच के दौरान टिम डेविड ने जो किया वह आईपीएल के नियमों (कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9) के खिलाफ था। यह नियम मैदान पर किसी भी खिलाड़ी या अंपायर की तरफ जानबूझकर गेंद या कोई सामान फेंकने से संबंधित है। डेविड को इस हरकत के लिए लेवल-1 का दोषी माना गया है। सजा के तौर पर उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में 2 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़े गए हैं। टिम डेविड ने भी मैच रेफरी के सामने अपनी इस गलती को मान लिया है और सजा को स्वीकार कर लिया है।

इस सीजन 3 बार हुई RCB के इस खिलाड़ी से गलती
टिम डेविड की यह इस सीजन की तीसरी गलती थी, इस वजह से उनके ऊपर एक मैच का बैन भी लगा है। पहली गलती उन्होंने 20वें मैच में की, जिसकी वजह से उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट मिला। इसके बाद 54वें मैच में दोबारा वैसी ही गलती करने पर उन्हें सजा के तौर पर 2 पॉइंट और दे दिए गए। अब तीसरी बार गलती करने के बाद, उनके खाते में कुल 5 डिमेरिट पॉइंट जमा हो चुके हैं। अब ये सीजन तो खत्म हो गया है। ऐसे में टिम डेविड पर ये बैन अगले साल लागू होगा जब वो बेंगलुरु (या किसी अन्य टीम) की ओर से मैदान पर उतरेंगे। इसके चलते वो अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments