श्रावस्ती। जनपद में आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ व औषधि उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार श्रावस्ती में सम्पन्न हुई। बैठक में समन्वयक सदस्य सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।/अभिहित अधिकारी अम्बादत्त पाण्डेय द्वारा समिति के सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया गया तथा एजेण्डा के बिन्दुओं के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा प्रवर्तन व जागरूकता कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी न्यायालय में लम्बित वादों के निस्तारण पर सन्तोष व्यक्त किया गया कि न्यायालय में कोई पुराना वाद लम्बित नही है तथा न्यायिक न्यायालय में लम्बित वादों की प्रभावी पैरवी करने हेतु शासकीय अधिवक्ता को विभाग की ओर से पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर एफ0एस0एस0आई0 द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं क्रियान्वयन पर सन्तोष व्यक्त किया गया तथा जनपद में राइस फोर्टिफिकेशन की प्रगति पर भी सन्तोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा एफ0एस0डब्लू0 (सचल खाद्य प्रयोगशाला) द्वारा जाचे गये नमूनों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में मध्यान्न भोजन योजना के अन्तर्गत भोजन की गुणवत्ता जांच हेतु अधिक से अधिक विद्यालयों कोे अच्छादित करने का निर्देश दिया। जिन दुकानों के नमूनें फेल हुए है तथा न्यायालय द्वारा दण्डित किये जा चुके है उन पर पुनः जांच किये जाने का निर्देश दिया गया। जनपद में बिकने वाली मिठाई (जलेबी व इमरती) में अधिक रंग का प्रयोग करने पर आपत्ति जताई गयी जिस पर नियमानुसार जांच एवं कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित हाईजिन रेटिंग प्रोग्राम के तहत जनपद के 05 व्यापारियों को हाईजिन रेटिंग प्रमाण पत्र वितरित किया गया।जिलाधिकारी महोदय द्वारा औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि जनपद में कोई भी प्रतिष्ठान बिना लाइसेन्स का संचालित न होने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
ै
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, डिप्टी सी0एम0ओ0, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, प्रभारी पराग डेयरी, एस0टी0ओ0 जी0एस0टी0, जिला विकास अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता, प्रभारी मध्यान्न भोजन, बांट माप निरीक्षक एवं अन्य व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहें।












