HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण कार्य की...

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण कार्य की परखी गुणवत्ता

 

 

 

 

पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जताई सख्त नाराजगी, प्रधान शिक्षक को लगायी कड़ी फटकार

 

शिक्षामित्र अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही का दिया निर्देश

 

 

 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्र0 प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार व शिक्षामित्र रामकली देवी उपस्थित पाये गये तथा शिक्षामित्र राधादेवी कई दिनों से अनुपस्थित पायी गई है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित शिक्षामित्र के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने के दौरान विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम पायी गई। इसके साथ ही उपस्थिति पंजिका व विफ्स पंजिका में मिलान करने पर बच्चों की उपस्थिति में अन्तर पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित शिक्षक को फटकार लगायी और शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया और भविष्य में ऐसी गलती दुबारा न करने की चेतावनी दी। उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें प्रतिदिन ससमय विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से एक छात्रा को ब्लैकबोर्ड पर जोड़ व घटाना के सवाल दिये। कक्षा-4 के छात्र अमन द्वारा सवाल सही हल करने पर जिलाधिकारी ने बच्चे की पीठ थपथपायी और आगे भी मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद कर मिड डे मील की भी जानकारी ली, जिस पर बच्चों द्वारा बताया गया कि आज सब्जी युक्त दाल-चावल बना है। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार पाया गया। विद्यालय में कुछ छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म के पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने कारण पूछा तो, उपस्थित अध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि डीबीटी के हस्तांतरण में दिक्कत के कारण नहीं हो पाया है। उन्होने बच्चों से पाठ्य पुस्तिकाओं की जानकारी ली, जिस पर ज्ञात हुआ कि सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी है। विद्यालय में साफ-सफाई भी बेहतर पायी गई तथा शौचालय की स्थिति असंतोषजनक मिली, जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधान शिक्षक को बेहतर ढंग से शौचालय की साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स ग्रांट पंजिका, कम्पोजिट ग्रांट पंजिका, विफ्स पंजिका आदि का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular