Homeक्राइम (Crime)टीमवर्क और बेहतर समन्वय से होगा प्रशासनिक कामकाज में सुधार

टीमवर्क और बेहतर समन्वय से होगा प्रशासनिक कामकाज में सुधार

UP: नवनियुक्त मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मुरादाबाद कमिश्नरी का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अधिकारियों को बेहतर टीमवर्क, समन्वय और प्रभावी नेतृत्व का संदेश दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी का अकेले आगे बढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरी टीम को एक साथ लेकर चलना जरूरी है।

जानिए क्या है पूरा मामला 

कमिश्नर संगीता सिंह ने कहा टीम को मजबूत बनाने के लिए सभी अधिकारियों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि अधिकारी एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करें, उन्होंने कहा कि कमिश्नर का दायित्व केवल अधिकारियों को निर्देश देना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व प्रदान करना और पूरी टीम को सही दिशा में आगे ले जाना है। उन्होंने अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही।

ALSO READ: Mirzapur: विंध्याचल में रेलवे फाटक बना खतरा, ग्रामीणों ने फुट ओवरब्रिज निर्माण की उठाई मांग

नवनियुक्त मंडलायुक्त ने संकेत दिया कि प्रशासनिक व्यवस्था में टीमवर्क, जिम्मेदारी और बेहतर परिणाम उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उनके इस संदेश से साफ है कि आने वाले समय में मुरादाबाद मंडल में अधिकारियों के बीच समन्वय और कार्यों की मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular