महराजगंज में ग्राम सभा शिकारपुर चौराहे के पास NH-730 रोड किनारे पिछले कई दिनों से कूड़े का बड़ा ढेर लगा हुआ है। इस गंदगी और दुर्गंध के कारण राहगीरों तथा स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। इसके चलते सड़क से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग को इस संबंध में कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र निवासी श्याम, सोनू, अब्दुल कादिर और मवा वाले सहित कई लोगों ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे जमा यह कूड़ा दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। बरसात होने पर गंदगी और अधिक फैल जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। राहगीरों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस समस्या की अनदेखी कर रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़ा हटवाने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में शिकारपुर चौराहे पर कूड़े का अंबार:NH-730 रोड किनारे गंदगी से राहगीर परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












