HomeHealth & Fitnessपुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा मगहर पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का फीता...

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा मगहर पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप पुलिस विभाग को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-उपयोगी बनाने के संकल्प के क्रम में आज दिनांक 04.07.2026 को एक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुआ । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* की उपस्थिति में थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी मगहर में “मगहर पुलिस चौकी” के नवनिर्मित व जीर्णोद्धार भवन का वैदिक मंत्रोच्चार और फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया । लंबे समय से इस चौकी भवन को आधुनिक संसाधनों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता थी ।

पुलिस अधीक्षक के विशेष प्रयासों और निर्देशन में इस पुरानी पुलिस चौकी का पूरी तरह का याकल्प (जीर्णोद्धार) किया गया है । नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मियों के बैठने, आगंतुकों (फरयादियों) के लिए प्रतीक्षालय और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहद सुव्यवस्थित किया गया है ।  चौकी परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और एक आदर्श कार्यस्थल के रूप में विकसित किया गया है, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा । भवन का उद्घाटन करने के पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस बल और सम्मानित संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा:- “पुलिस चौकी का यह जीर्णोद्धार केवल एक भवन का सुधार नहीं है, बल्कि यह जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करने का एक माध्यम है। एक बेहतर कार्यस्थल से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। मगहर एक ऐतिहासिक और संवेदनशील क्षेत्र है, यहाँ आने वाले हर पीड़ित की बात को अत्यंत संवेदनशीलता और विनम्रता से सुना जाए तथा उसे त्वरित न्याय दिलाया जाए।” महोदय ने आगे निर्देश दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखा जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों व शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए । मगहर पुरानी पुलिस चौकी के इस नए स्वरूप को देखकर स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों और ग्रामीणों में भारी उत्साह व हर्ष का माहौल है । इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह के दौरान, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दुबे, चौकी प्रभारी मगहर सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी और क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि व व नागरिक उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments