इंटरनेट स्पीड : जिओ एयरटेल और वीआईने अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। जियो और एयरटेल की 5G सर्विस देश के सभी जिलों में मिलेगी। वहीं, Vi की 5G सर्विस देश के बड़े शहरों में लॉन्च हो गई है। तीनों ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को अच्छी इंटरनेट स्पीड का दावा कर रही हैं। हाल में आई एक रिपोर्ट ने भारत के सभी टेलीकॉम कंपनियों की पोल खोल दी है। आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि किस कंपनी का सिम यूज करें, जिसमें अच्छी इंटरनेट स्पीड मिले।
SpeedGo ने साल की पहली तिमाही में भारत के इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की स्पीड की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल इंटरनेट में Jio का पलड़ा भारी है। देश के सबसे बड़े यूजरबेस वाली कंपनी की एवरेज मोबाइल इंटरनेट स्पीड 115.3 Mbps दर्ज की गई है। वहीं, Airtel की एवरेज डाउनलोड स्पीड 84.3 Mbps रही है। वहीं, Vi की एवरेज डाउनलोड स्पीड 29.2 Mbps दर्ज की गई है।
किसका इंटरनेट सबसे तेज?
पिछले तीन महीने में भारत में मोबाइल इंटरनेट स्पीड में 4% तक का सुधार देखा गया है। वहीं, एवरेज मोबाइल इंटरनेट स्पीड की बात करें तो भारत में यह 89.4 Mbps रहा है। अगर, आपको अपने फोन पर तेज इंटरनेट स्पीड चाहिए तो आप रिलायंस जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, Airtel और Vi भी यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड ऑफर कर रहे हैं।
होम ब्रॉडबैंड की बात करें तो ACT Fibernet की डाउनलोड स्पीड सबसे बेहतर मानी गई है। कंपनी का एवरेज डाउनलोड स्पीड 118.1 Mbps रहा है। वहीं, अपलोड स्पीड में भी ACT Fibernet का जलवा है। कंपनी का एवरेज डाउनलोड स्पीड 109.8 Mbps मापा गया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ब्रॉडबैंड 65.7 Mbps के साथ दूसरे नंबर पर है।
5G में कौन है बेस्ट?
भारत में 5G इंटरनेट स्पीड की बात करें तो इसमें भी Jio ने ही बाजी मारी है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी की एवरेज 5G इंटरनेट स्पीड 195.6 Mbps रहा है। वहीं, एयरटेल की स्पीड 169.4 Mbps है। इन दोनों कंपनियों के बीच सब्सक्राइबर्स के साथ-साथ इंटरनेट स्पीड का भी कंपीटिशन चल रहा है।












