श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या श्री सोमेन वर्मा द्वारा *आगामी त्योहार रक्षाबंधन, बारावफात एवं दुर्गापूजा* के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन सभागार, सुलतानपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक/गोष्ठी की गई।
गोष्ठी में पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान *शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखने, प्रभावी पुलिस गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने* के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल*, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।












