श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक के सामने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक राजकुमार भास्कर, दिनेश भास्कर, जितेंद्र कुमार शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम कुमार चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि इकौना डॉ. आरके मिश्रा, विजय कुमार गौतम और मुशीर सहित कई लोगों ने सहयोग किया। इस दौरान हजारों लोगों को भोजन भी कराया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, ज्ञान और समाज सेवा को एक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन दलितों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। बताया गया कि डॉ. अंबेडकर को नौ भाषाओं का ज्ञान था, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, पाली, संस्कृत, गुजराती, जर्मन, फ्रेंच और फ्रांसीसी शामिल थीं। उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लिया था। बाबा साहब ने महिलाओं की समाज में समान भागीदारी के लिए भी महत्वपूर्ण संघर्ष किया।
इकौना में अंबेडकर जयंती मनाई:135वीं जयंती पर हजारों लोगों को भोजन कराया
Recent Comments
on Hello world!












