पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा कन्हई गांव में सोमवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कब्रिस्तान के पास करीब सात बजे हुई। घायल युवक की पहचान भगवानपुर टोला बनकटवा निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र बाबूराम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल संतोष को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। बनकटी सीएचसी के चिकित्सकों ने संतोष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, संतोष अपनी बहन के घर बड़हरा कन्हई के टोला बड़हरी गया था। वह मधुकरपुर महदेवा से बाजार करके बड़हरी वापस लौट रहा था, तभी बड़हरी कब्रिस्तान के पास यह हादसा हुआ। समाचार लिखे जाने तक युवक का इलाज गोरखपुर में जारी था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल:गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












