#बस्ती_न्यूज
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छावनी क्षेत्र में जलपान की व्यवस्था की गई। समाजसेवी गंगाराम यादव ने छावनी तिराहे पर हरैया जाने वाले लोगों के लिए यह प्रबंध किया। इसी क्रम में, क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर अमोढ़ा, रूपगढ़, बुझावकपुर और चरथी सहित कई अन्य स्थानों पर भी जलपान की व्यवस्था की गई। इसमें स्थानीय लोग विकास यादव, माता प्रसाद, सलमान खान, बब्लू, राहुल कुमार, अनिल आजाद और अरविंद गौतम ने सहयोग किया। यह जलपान प्रबंध राम जानकी मार्ग से छावनी तिराहे होते हुए हरैया जाने वाली हाईवे पर विभिन्न बिंदुओं पर लगाए गए थे, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। साथ ही बाबा साहब के बताए रस्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उनके आदर्शों को अपनाने की बात कहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अम्बेडकर जयंती पर समाजसेवी ने किया जलपान का प्रबंध:हरैया जाने वालों के लिए व्यवस्था की, बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने की बात कहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












