Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लेहड़ा में बाबा साहब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई:जनप्रतिनिधि ने प्रतिमा...

लेहड़ा में बाबा साहब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई:जनप्रतिनिधि ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया


लेहड़ा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। जयंती के उपलक्ष्य में एक जुलूस निकाला गया, जिसमें बैंड-बाजे के साथ लोग शामिल हुए। इसके बाद, लेहड़ा क्षेत्र के यूनियन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के पास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधि अमित चौबे ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित चौबे ने कहा कि बाबा साहब ने समाज से भेदभाव मिटाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। चौबे ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न, महान विचारक, सामाजिक समरसता का शिल्पकार और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और एकजुट होकर रहना चाहिए। इस अवसर पर विनोद भारती, ईश्वर यादव, राकेश अग्रवाल, डॉ. रमेश चंद्र, दिनेश भारती, हरिश्चंद्र भारती, परशुराम, अखिलेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, अशोक यादव, मीना भारती सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments