HomeHealth & Fitnessएलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

  • पेंट्री स्टोर में मिला गैर-अनुमोदित ब्रांड का 1140 बोतल पैकेज्ड पेयजल

लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन  में तथा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह के दिशानिर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक/पीएम ओमकारनाथ वर्मा द्वारा नियमित जांच के क्रम में ट्रेन संख्या 20103 एलटीटी गोरखपुर सुपरफास्ट की पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण किया गया। 

आईआरसीटीसी के अधिकृत सेवा प्रदाता मेसर्स एक्सप्रेस फूड सर्विस के नामित पेंट्री मैनेजर ट्रेन में उपस्थित नहीं थे। उनके स्थान पर सहायक पेंट्री मैनेजर द्वारा पेंट्रीकार का संचालन किया जा रहा था। पेंट्री स्टोर की गहन जांच के दौरान इओनिटा ब्रांड के 95 कार्टन (1140 बोतल) पैकेज्ड पेयजल भंडारित पाए गए, जो आईआरसीटीसी द्वारा अनुमोदित ब्रांडों में शामिल नहीं है। 

जब्त किए गए पैकेज्ड पेयजल को गोंडा जं स्टेशन पर उतारकर सुरक्षित अभिरक्षा को एलपीओ गोंडा को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान मंडल के कैटरिंग इंस्पेक्टर केके शर्मा, फरीद अहमद तथा अन्य वाणिज्यिक कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments