Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गैस न मिलने पर महिलाओं ने किया सड़क जाम:निचलौल में गैस एजेंसी...

गैस न मिलने पर महिलाओं ने किया सड़क जाम:निचलौल में गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा; बोलीं- अब घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया


महराजगंज में निचलौल नगर पंचायत स्थित भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार को महिलाओं ने गैस पर्ची न कटने और सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण हंगामा किया। नाराज महिलाओं ने मुख्य सड़क जाम कर दी, जिससे लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाएं सुबह से ही गैस पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगी थीं। हालांकि, एजेंसी समय पर नहीं खुली और कोई कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं था। लंबे इंतजार के बाद भी कोई समाधान न मिलने पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर सड़क जाम कर दी। महिलाओं ने कहा- अब खाना बनाना मुश्किल प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण उनके घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। कई महिलाओं ने यह भी कहा कि वे अपने दैनिक कामकाज छोड़कर एजेंसी पहुंची थीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इस घटनाक्रम में गैस एजेंसी कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। विरोध के दौरान एजेंसी बंद रही और कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। निचलौल थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को समझा-बुझाकर सड़क खाली कराया गया और यातायात बहाल किया गया। संचालक बोले- आपूर्ति नियमित रूप से हो रही भारत गैस एजेंसी के संचालक खालिद ने हंगामे के बीच अपनी सफाई दी है। संचालक का कहना है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है और उपभोक्ताओं को वितरण में किसी तरह की रोक नहीं है। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत पर्ची काटकर ही सिलेंडर दिया जा रहा है। संचालक ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments