Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चारपाई की पाट से पीट-पीटकर हत्या:लालगंज में परिजनों ने तीन लोगों पर...

चारपाई की पाट से पीट-पीटकर हत्या:लालगंज में परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र के महसो पूरब टोला में देर रात हुए विवाद के बाद मनीष पांडे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान मनीष के सिर पर चारपाई की पाटिया से वार किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद मनीष पांडे को जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मनीष के परिजनों ने रोशन पांडे, अमरीश पांडे और छोटू पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इन्हीं लोगों ने मनीष के सिर पर चारपाई की पाटिया से हमला किया था, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। मनीष की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। सूचना पाकर लालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के महसो पूरब टोला में हुई थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular