Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चालू बिजली का तार सड़क पर लटका:कप्तानगंज के पोखरा बाजार में बड़े...

चालू बिजली का तार सड़क पर लटका:कप्तानगंज के पोखरा बाजार में बड़े हादसे का डर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरा में मुख्य सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर का एक तार टूटकर नीचे लटक गया है। यह तार चालू हालत में है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पोखरा बाजार को नगर फीडर से विद्युत आपूर्ति के दौरान यह घटना हुई। ट्रांसफार्मर से जुड़ा तार टूट गया, लेकिन लाइन में बिजली का प्रवाह लगातार जारी है। यह वही मार्ग है जिसका उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और मजदूर आवागमन के लिए करते हैं। सड़क पर लटकता यह चालू तार विशेषकर छोटे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल इस टूटे तार की मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि इस लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान भी जा सकती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular