सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के रामपुरकला गांव में जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की सुबह उनके पति रामआसरे की गांव के ही रिजवान, अली मोहम्मद और मोहम्मद रजा से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद फोन के जरिए उनके पति को गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद रामआसरे की तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुसुम देवी ने तीनों आरोपियों को अपने पति की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि कुसुम देवी की तहरीर के आधार पर रिजवान पुत्र सैयद, अली मोहम्मद पुत्र होसिल और मोहम्मद रजा पुत्र वारिस के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जातिसूचक टिप्पणी और धमकी के बाद व्यक्ति की मौत:सिन्दुरिया में तीन आरोपियों पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES












