HomeHealth & Fitnessजिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कई पर गिरी...

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कई पर गिरी गाज

अंबेडकरनगर।18 जून 2026 को जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक  कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई थी l बैठक में पिछले बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। मंत्रा ऐप की समीक्षा संतोषजनक न पाए जाने पर शोभा कुमारी समन्वयक मातृत्व स्वास्थ्य का मानदेय अग्रिम आदेशों तक  बाधित करने हेतु निर्देशित किया गया है l 30जून 2026 तक पांच नई अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिरो को क्रियाशील न होने पर  रक्षाराम  स्वास्थ्य समन्वयक शहरी का मानदेय बाधित करने हेतु निर्देशित किया गया है। टीकाकरण कार्यक्रम समीक्षा अंतर्गत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिए जाने पर उन्हें पद से हटाए जाने हेतु निर्देश दिया गया है। एफ आर यू सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया है, आयुष्मान गोल्डन  कार्ड बनाने में केवल जहांगीरगंज का आंकड़ा पोर्टल से मैच किया है। सभी अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि 30जून 2026 तक 40000 का लक्ष्य पूरा करना है, इसके अतिरिक्त इच पी वी वैक्सीन नेशन में 30जून 2026 तक 9000 का लक्ष्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments