Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज में सपा ने बढ़ती महंगाई पर खोला मोर्चा:तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं...

डुमरियागंज में सपा ने बढ़ती महंगाई पर खोला मोर्चा:तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं में किया प्रदर्शन, विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व पार्टी के झंडे लेकर सड़क पर उतरे लोग


समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को डुमरियागंज में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, पेपर लीक और बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में तहसील परिसर में किया गया। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से तहसील तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और हाथों में तख्तियां व पार्टी के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत को लेकर निशाना साधा। प्रदर्शन के बाद डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने एक ज्ञापन सौंपा। इसमें गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी करने तथा आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की गई। इस अवसर पर विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल रही है, पेपर लीक हो रहे हैं और बिजली संकट बरकरार है, जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लालजी यादव, अफसर रिज़वी, पप्पू सिद्दीकी, कमरुज्जमा, राजेंद्र चौधरी, घिसीयावन यादव, बहरैची प्रेमी, विजय यादव, दिलीप पाठक, धीरज साहनी, बच्चा राम गौतम, जफर मलिक, नजीब मलिक, हरिशंकर मौर्य, बालकृष्ण वोझा, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, अमन गौतम, आकाश शर्मा, नारायण यादव, सौरभ पांडेय, कौशल्या यादव, पिंटू पांडेय, नौशाद अहमद मलिक, इरशाद मलिक, फूजेल मलिक, राजेश साहू, आफताब आलम, जिगर भाई, आसिफ भाई, अयूब अहमद, अफजल अली, राजू यादव, तौकीर मलिक, सांगावती देवी, जितेंद्र यादव, इरफान मिर्जा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फैजान उर्फ शब्लू, फुरकान मलिक, राजू मौलाना, मतीबुल्लाह, पूर्व प्रधान सफ़ीउल्लाह, मुस्ताक मंसूरी, परवेज मलिक, आरिफ मलिक, नूरमलिक, कलीमुल्लाह प्रधान, पूर्व प्रधान बड़कू, शाहनवाज मलिक और वहाब सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments