Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर आभार समारोह:सिसवा में विधायक प्रेमसागर...

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर आभार समारोह:सिसवा में विधायक प्रेमसागर पटेल रहे मुख्य अतिथि, निर्णय को बताया ऐतिहासिक


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को नई पंचायतों के गठन तक प्रशासक नियुक्त करने के निर्णय का सिसवा क्षेत्र के प्रधानों ने स्वागत किया है। इसी क्रम में बुधवार को सिसवा ब्लॉक सभागार में एक आभार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंचायती राज समिति के सभापति और सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे और आम जनता को कोई असुविधा नहीं होगी। विधायक पटेल ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी कर प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। ग्राम प्रधान बृजेश पांडेय और मुन्नू निषाद ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण विकास की गति बनी रहेगी और पंचायतों में चल रहे कार्य प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री की इस दूरदर्शी पहल को आत्मनिर्भर एवं सशक्त गांवों के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। समारोह में उपस्थित अन्य प्रधानों ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद ने की। इस अवसर पर जितेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, ब्रह्मानंद पटेल, प्रभारी वीडियो डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत बलराम मौर्य, एडीओ आईएसबी सुजीत गोंड, सचिव योगेश मद्धेशिया, जयहिंद गौतम, जगरनाथ गोंड, मुन्नू साहनी, संजय श्रीवास्तव, मार्कंडेय पटेल, संजय मौर्य, मदन राजभर, मनोहर साहनी, संजय यादव, बृजेंद्र सिंह आशीष, पुजारी यादव, सतीश पटेल, रफीक अहमद सहित कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments