HomeUncategorizedथाना कुड़वार पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी करनें वाले 02 शातिर अभियुक्तों...

थाना कुड़वार पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी करनें वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पिस्टल, कट्टे, कारतूस व स्कॉर्पियो बरामद*

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुड़वार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर की सूचना पर थाना कुड़वार पुलिस टीम ने दिनांक *16.07.2026* को समय लगभग *21:30 बजे* देवराम का पुरवा मजरा रवनिया पूरब क्षेत्र में घेराबंदी कर **02 शातिर अभियुक्तों** को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से *एक पिस्टल .32 बोर, दो कट्टा 12 बोर, कुल 08 जिंदा कारतूस (04 कारतूस .32 बोर एवं 04 कारतूस 12 बोर) तथा एक स्कॉर्पियो वाहन** बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर *अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं तथा बरामद असलहों को बेचने* के उद्देश्य से सुलतानपुर शहर जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके दो साथी मौके से फरार हो गए, भागे हुये व्यक्ति कामरान के पास दो अदद कट्टा 315 बोर का एवं आकाश मिश्रा के पास एक अदद कट्टा 315 बोर एवं एक बड़ी नाल वाली 315 बोर की अद्धी थी जिसे लेकर वह मौके से भाग गया है। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है।

बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर थाना कुड़वार पर **मु0अ0सं0 200/2026, धारा 3/5/25(1)(ए) आर्म्स एक्ट** के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. *अंकित यादव* पुत्र नन्दलाल यादव, निवासी पलिया सरकौड़ा, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 24 वर्ष।
2. *अभिषेक पाण्डेय* पुत्र राजकुमार पाण्डेय, निवासी सरैया पूरे विसेन, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर (स्थायी पता- जुडूपुर, थाना बंधुआकलां, जनपद सुलतानपुर), उम्र करीब 23 वर्ष।

*बरामदगी*
* 01 अदद पिस्टल .32 बोर
* 04 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर
* 02 अदद कट्टा 12 बोर
* 04 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
* 01 अदद स्कॉर्पियो वाहन

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
* प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव
* वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश यादव
* मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार
* आरक्षी अजीम अहमद
* आरक्षी कलाम अहमद
* आरक्षी विशाल जायसवाल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments