श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दामूपुरवा में बनी पानी की टंकी एक साल से अधिक समय से शोपीस बनी हुई है। टंकी तैयार होने के बावजूद ग्रामीणों के घरों तक अब तक पानी नहीं पहुंच पाया है। यह योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “जल जीवन मिशन (हर घर जल योजना)” के तहत शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन दामूपुरवा में यह योजना अभी अधूरी है। स्थानीय निवासी रामलाल, शकील अहमद, रीना देवी, मुन्ना यादव और सलमान ने बताया कि टंकी तो बन गई है, लेकिन उन्हें आज तक पानी नसीब नहीं हुआ। ग्रामीण एक साल से पानी का इंतजार कर रहे हैं। ग्राम प्रधान कुल्लन खान के अनुसार, गांव के कुछ हिस्सों में अभी कनेक्शन का कार्य बाकी है। इसी कारण टंकी चालू नहीं हो पाई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य पूरा कर पानी की सप्लाई शुरू कराई जाएगी। ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द इस योजना को पूरा कर पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
दामूपुरवा में पानी टंकी बनी शोपीस:एक साल बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












