बयारा, डुमरियागंज। आदर्श नगर पंचायत भारतभारी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतभारी मंडल अध्यक्ष रामू गौतम, नगर पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देशवासियों से छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के उदाहरण और अनुभव समाज के हर वर्ग को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भारतभारी कार्यालय पर चेयरमैन ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम:133वें एपिसोड में पीएम मोदी ने राष्ट्रनिर्माण पर दिए विचार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












