गोरखपुर(तेजपाल सिंह की रिपोर्ट ),.रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर के डॉ. त्रिपुरारी पाण्डेय, कंसल्टेंट, न्यूरोसर्जरी ने प्रेस वार्ता में बताया , “ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों में समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता है। लगातार कमर दर्द, पैरों में सुन्नपन, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी, सिर में गंभीर चोट या अचानक स्ट्रोक के लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आधुनिक न्यूरोसर्जरी तकनीकों और समय पर हस्तक्षेप से आज कई जटिल मामलों का भी सफल उपचार संभव है। हमारा प्रयास है कि मरीजों को पूर्वांचल में ही विश्वस्तरीय न्यूरोसर्जरी सेवाएं उपलब्ध हों, ताकि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।”
डॉ. मुकुंद अग्रवाल, कंसल्टेंट, न्यूरोलॉजी ने कहा, “स्ट्रोक, मिर्गी, पार्किंसन, लगातार सिरदर्द, नसों की कमजोरी और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में समय पर पहचान और उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से स्ट्रोक के मामलों में शुरुआती कुछ घंटे मरीज की जान बचाने और स्थायी विकलांगता से बचाने के लिए सबसे अहम होते हैं। रीजेंसी हॉस्पिटल में समर्पित स्ट्रोक क्लिनिक, 24×7 इमरजेंसी न्यूरो सेवाएं और आधुनिक जांच सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को तेज, सटीक और समग्र उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है औरअब तक कई मरीज की जान बचाई जा चुकी है
डॉ. आशुतोष एवं डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि न्यूरो सर्जरी एवं स्ट्रोक के गंभीर मरीजों के उपचार में अनुभवी न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, इंटेंसिविस्ट तथा प्रशिक्षित क्रिटिकल केयर नर्सों की समर्पित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह टीम मरीज की स्थिति पर 24×7 सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित एवं समन्वित उपचार प्रदान करती है। इस समग्र देखभाल से जटिलताओं का जोखिम कम होता है, रिकवरी की प्रक्रिया बेहतर होती है तथा मरीज के शीघ्र एवं सुरक्षित स्वास्थ्य लाभ की संभावना बढ़ जाती है।
रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर के प्रवक्ता संदीप शर्मा (वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स) ने कहा, “पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को विश्वस्तरीय न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी सेवाएं उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर में अब तक 250 से अधिक सफल न्यूरोसर्जरी की जा चुकी हैं, जो मरीजों के बढ़ते विश्वास और हमारी विशेषज्ञ टीम की दक्षता को दर्शाती हैं। आधुनिक तकनीक, अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन, 24×7 न्यूरो इमरजेंसी, समर्पित स्ट्रोक क्लिनिक और उन्नत न्यूरो क्रिटिकल केयर सुविधाओं की मदद से हम ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी जटिल बीमारियों का भी सफल उपचार कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए महानगरों की ओर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही क्षेत्र में समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।”
अस्पताल में ब्रेन और स्पाइन रोगों की जांच, न्यूरोसर्जरी, स्ट्रोक मैनेजमेंट, न्यूरो क्रिटिकल केयर, इमरजेंसी न्यूरो सेवाएं और सर्जरी के बाद की समग्र देखभाल जैसी सभी महत्वपूर्ण सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। इन आधुनिक सुविधाओं और सफल उपचारों के साथ रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी उपचार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है। इससे उन मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है, जिन्हें पहले जटिल ब्रेन और स्पाइन उपचार के लिए लखनऊ, दिल्ली या अन्य महानगरों का रुख करना पड़ता था।












