HomeUncategorizedनवनिर्मित तहसील बल्दीराय परिसर में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा वृक्षारोपण*

नवनिर्मित तहसील बल्दीराय परिसर में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा वृक्षारोपण*

नवनिर्मित तहसील बल्दीराय परिसर में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण नियंत्रण तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने तथा वृक्षों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसामान्य में जागरूकता उत्पन्न करना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments