महराजगंज के निचलौल वन रेंज स्थित मिया वार्ड में सोमवार को तेंदुए की मूवमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। इन तस्वीरों के फैलने के बाद स्थानीय लोगों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर दहशत का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निचलौल वन रेंज के क्षेत्राधिकारी सुनील राव अपनी टीम के साथ शाम करीब 5 बजे मौके पर पहुंचे। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना भी मौजूद थे। वन विभाग की टीम ने इलाके में गहन छानबीन की, लेकिन तेंदुए के कोई पगचिह्न या अन्य वन्यजीव के निशान नहीं मिले। टीम ने लगभग 25 स्थानीय निवासियों से पूछताछ की, पर किसी ने भी तेंदुए को सीधे देखने की पुष्टि नहीं की। वार्ड स्थित पोखरी के पास घनी झाड़ियों और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लंबी निगरानी के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका। क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने लोगों से वन्यजीवों के प्रति जागरूक रहने और बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई वन्यजीव दिखाई दे, तो भीड़ लगाने या उसके पास जाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचित करें। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया ने भी नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में तेंदुए की फोटो वायरल:वन विभाग की जांच में पगचिह्न नहीं मिले, अफवाहों से बचने की अपील
RELATED ARTICLES












