Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती जीआरपी टीम को डीजीपी रेलवे ने किया सम्मानित:ट्रेन से गिरे यात्री...

बस्ती जीआरपी टीम को डीजीपी रेलवे ने किया सम्मानित:ट्रेन से गिरे यात्री की जान बचाने पर मिला प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार

#बस्ती_न्यूज

पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0 ने बस्ती जीआरपी की जीवनरक्षक टीम को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें ट्रेन से गिरे एक यात्री की जान बचाने के लिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार के रूप में दिया गया। यह घटना 18 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब एक यात्री बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 14692 मौर्य ध्वज एक्सप्रेस में यात्रा करने पहुंचा था। ट्रेन पकड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर क्यूआरटी ड्यूटी पर तैनात जीआरपी थाना बस्ती के हेड कांस्टेबल रामसरन यादव, कांस्टेबल अर्जुन गुप्ता और कांस्टेबल अरविंद यादव ने तत्परता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए यात्री को बचाया। उनकी इस कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने भी खूब सराहना की थी। जीआरपी थाना बस्ती पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0 ने आज 24 अप्रैल 2026 को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में जीवन रक्षक पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments