#बस्ती_न्यूज
बस्ती में गौर थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। एसपी यशवीर सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन और सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना गौर प्रभारी अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मीरापुर निवासी 25 वर्षीय राज यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जो तेजी से वायरल हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 23 अप्रैल 2026 को इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 353(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया गया। उसे पुलिस हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। थाना गौर के अध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक गिरफ्तार:बस्ती में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट करने वाले को पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












