HomeHealth & Fitnessउन्नत भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को किया प्रेरित

उन्नत भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को किया प्रेरित

लखनऊआईआईटी कानपुर के उन्नत भारत अभियान के तहत ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज, चारबाग की टीम ने सरोजिनी नगर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। यहां मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव के नेतृत्व और संयोजक डॉ. पूजा शुक्ला के निर्देशन में शिक्षिकाओं की टीम कल्लीपूरब, कल्ली पश्चिम, परवर पश्चिम, परवर पूरब, जेतीखेरा, माती और मेमोरा गांव पहुंची। टीम ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से सीधा संवाद कर उच्च शिक्षा के महत्व को सरल भाषा में समझाया। कॉलेज की शिक्षिकाओं ने छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उपलब्ध अवसरों, कॉलेज की सुविधाओं, छात्रवृत्ति और करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।

 
इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रोफेसरों ने विशेष रूप से बेटियों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्हें कॉलेज में संचालित रोजगारपरक पाठ्यक्रमों और विभिन्न संकायों के बारे में भी बताया गया। उन्नत भारत अभियान के तहत टीम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आजीविका और डिजिटल साक्षरता से संबंधित आंकड़े भी जुटाए। यह डेटा आईआईटी कानपुर को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर गांवों के विकास की योजना तैयार होगी।
 
प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य गांवों को ज्ञान और विज्ञान से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। संयोजक डॉ. पूजा शुक्ला ने जानकारी दी कि जुटाई गई रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही गांवों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।इस पहल में स्थानीय स्कूलों के प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने भी सहयोग किया और कॉलेज के इस प्रयास की सराहना की।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments