Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने गिलौला...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने गिलौला से किया वांछित अभियुक्त को अरेस्ट


श्रावस्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिलौला थाना पुलिस ने जकी अहमद नामक अभियुक्त को गिलौला बाईपास से पकड़ा। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला 23 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। गिलौला कस्बे के एक निवासी ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और अश्लील बातचीत का आरोप लगाते हुए कोचिंग संचालक जकी अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यह मुकदमा थाना गिलौला में मु0अ0सं0 58/26 धारा 65(1), 351(3) BNS और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम वांछित अभियुक्त की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त नवनिर्मित गिलौला बाईपास के रास्ते भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर जकी अहमद पुत्र नीबर अली निवासी दर्जीपुरवा, तिलकपुर, थाना गिलौला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments