Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में अनियंत्रित डंपर ने अधेड़ को कुचला, मौत:गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार,...

बस्ती में अनियंत्रित डंपर ने अधेड़ को कुचला, मौत:गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टिनीच-कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने एक अधेड़ को कुचल दिया। हादसे में 50 वर्षीय सुंदर पटवा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सुंदर पटवा गौर थाना क्षेत्र के सांडी कल्प गांव के निवासी थे। सोमवार रात करीब नौ बजे वह टिनीच-कप्तानगंज मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज की ओर से आ रहे डंपर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुंदर पटवा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अनजान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद कप्तानगंज पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर चालक तक पहुंचा जा सके। घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular