HomeHealth & Fitness बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत,सुहाना रहेगा मौसम

 बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत,सुहाना रहेगा मौसम

दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में  रात बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान कम हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार  दो दिनों  हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे मौसम सुहाना बना रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश के बीच लोग अपने घरों की तरफ लौटते दिखे।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की चेतावनी में बारिश और गरज के साथ तूफान की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने यह भी साफ किया है कि दिल्ली में अगले सप्ताह लू नहीं चलेगी।  आईएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अगले सप्ताह नहीं चलेगी लू
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “रविवार को गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।” ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया, “आने वाले दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बनेगा। अगले कुछ दिनों तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और कम से कम अगले सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है।” इस बीच, शहर की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 144 (मध्यम) दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को इस समय एक्यूआई 120 था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments