बृजमनगंज क्षेत्र में गुरुवार को पूरे दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। यह व्यवधान विद्युत केंद्र करखी से बृजमनगंज आने वाली 33 केवी की मुख्य विद्युत लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण हुआ। विद्युत उपकेंद्र बृजमनगंज की आपूर्ति सुबह 11 बजे से बंद कर दी गई थी। अवर अभियंता विद्युत अमरेंद्र कुमार चौधरी और रविशंकर निषाद ने बताया कि 33 केवी लाइन के सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए यह मेंटेनेंस कार्य आवश्यक था। मेंटेनेंस के दौरान, तारों को छू रही पेड़ों की डालियों की सफाई की गई और लाइन की आवश्यक मरम्मत की गई। इस कार्य में विद्युत विभाग के लाइनमैन कर्मचारी पूरे दिन लगे रहे। देर शाम तक मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस अवधि में क्षेत्र के उपभोक्ताओं के कई जरूरी काम प्रभावित हुए।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में घंटों बिजली गुल:मेंटेनेंस कार्य के कारण बाधित रही विद्युत आपूर्ति
RELATED ARTICLES












