Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भईसा में लाखों का RRC सेंटर बदहाल:स्वच्छता अभियान के तहत बना, कचरा...

भईसा में लाखों का RRC सेंटर बदहाल:स्वच्छता अभियान के तहत बना, कचरा सड़कों पर फैला


सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भईसा में लाखों रुपये की लागत से बना रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) बदहाल स्थिति में है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निर्मित यह केंद्र अब जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण कागजों तक ही सीमित रह गया है। यह आरआरसी सेंटर ग्राम पंचायत भईसा के अंतर्गत आने वाले तीन राजस्व गांवों – भईसा, मिरवापुर और शिवगुलाम मंझरिया – के कचरा प्रबंधन के लिए मिरवापुर गांव में स्थापित किया गया था। इसका लक्ष्य पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार, सेंटर का मुख्य उद्देश्य कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण करना था, लेकिन वर्तमान में गांव की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सेंटर के भीतर और बाहर भी घास-फूस का अंबार है, और इसकी छत क्षतिग्रस्त होकर उड़ चुकी है, जिससे भवन पूरी तरह उपेक्षित दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सेंटर में केवल दिखावे के लिए थोड़ा-बहुत कचरा रखा जाता है, जबकि अधिकांश कचरा खुले में फेंका जा रहा है। इससे गांव में गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान सतीश चंद्र ने बताया कि सरकार की ओर से कचरा उठान और सेंटर के संचालन के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कचरा ढोने के लिए न तो किसी कर्मचारी की नियुक्ति हुई है और न ही मानदेय की व्यवस्था है, जिससे ग्राम पंचायत अकेले इस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में असमर्थ है। ग्रामीण नसीब अली ने बताया कि गांव में जगह-जगह कचरा फैला होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। एक अन्य ग्रामीण किताबुल्लाह ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजों में योजनाओं को सफल दिखा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत बेहद खराब है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments