Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महतव पुरवा में सड़कों पर बह रहा बीमारियों का सैलाब:विकास के दावों...

महतव पुरवा में सड़कों पर बह रहा बीमारियों का सैलाब:विकास के दावों के बीच घुट रहा दम, टाइफाइड-कालाजार की आहट से दहशत में लोग


श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत चंद्रखाबुजुर्ग ग्राम सभा के महतव पुरवा में स्थानीय लोगों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां घरों के सामने और सड़क किनारे दुर्गंधयुक्त पानी बह रहा है। यह समस्या नाली न होने के कारण उत्पन्न हुई है। खुले में बहने वाले इस पानी से पूरे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। दुर्गंध के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों को टाइफाइड, चिकनगुनिया और काला ज्वर जैसी बीमारियों की आशंका सता रही है। बाबू राम, गोपाल, शिवम, बृजेश और दिलीप जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments