Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में सड़क हादसे में शिक्षामित्र की मौत:बाजार से घर लौटते समय...

बहराइच में सड़क हादसे में शिक्षामित्र की मौत:बाजार से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में गई जान


बहराइच में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षा मित्र संजय कुमार मौर्य की मौत हो गई। यह घटना रामगांव थाना क्षेत्र के गोविंदपुर चौराहे पर हुई, जब वह रात में सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। संजय कुमार मौर्य महसी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत थे। वह प्रतिदिन की तरह गोविंदपुर चौराहे (भुवाल चौराहे) पर सब्जी लेने गए थे। घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चीरघर बहराइच भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गोविंदपुर इलाके में पुलिस की पैनी नजर है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और दाह संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments