महराजगंज के मिठौरा क्षेत्र की ग्राम सभा मधुबनी में शिव मंदिर पोखरे के पश्चिम स्थित गांव की मुख्य सड़क पर वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है। बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों को जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका है। घर से निकलते ही लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को जलभराव के बीच से निकलने में काफी कठिनाई होती है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क की स्थिति भी खराब हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मौखिक और लिखित रूप से अधिकारियों को अवगत कराया है। हालांकि, इतने वर्षों बाद भी जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है और समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। बजरंगी, भोला, रमई, लालदेव, नीरज शर्मा, सुनील, अनिल, अंजली, छाया शर्मा, राजकुमारी, कमलावती, जीउत शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुख्य सड़क पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मधुबनी गांव में वर्षों से जलभराव:मुख्य सड़क पर जलभराव से ग्रामीण आक्रोशित, समाधान की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












