Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर सीएचसी में वायरल फीवर के मरीज बढ़े:सर्दी-जुकाम और खांसी से परेशान...

मल्हीपुर सीएचसी में वायरल फीवर के मरीज बढ़े:सर्दी-जुकाम और खांसी से परेशान लोग, डॉक्टर ने दी सावधानी बरतने की सलाह


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर में इन दिनों वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और बदन दर्द जैसी शिकायतों के साथ उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएचसी मल्हीपुर के चिकित्सक डॉ. पंकज सोनकर ने बताया कि वर्तमान मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसी बीमारियों से ग्रस्त मरीज अस्पताल आ रहे हैं। डॉ. सोनकर ने लोगों से अपील की है कि वे बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें। उन्होंने सलाह दी कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular