Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर:सर्पमित्रों ने 2 घंटे की मशक्कत...

महराजगंज में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर:सर्पमित्रों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू, देखने उमड़ी भीड़


महराजगंज के चिऊरहा क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे नहर किनारे पीपल के पेड़ पर चढ़े एक विशाल अजगर (चितंग) का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। अजगर पिछले कई दिनों से इलाके में दिखाई दे रहा था। पेड़ पर विशालकाय अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में कौतूहल मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। अजगर के पीपल के पेड़ पर होने की सूचना मिलने पर साहनी रक्षक रेस्क्यू टीम और सर्पमित्र हरिवंश हौसलावाले मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पेड़ से नीचे उतार लिया गया। अजगर देखने उमड़ी लोगों की भीड़ विशाल अजगर को देखने के लिए आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ देर तक पूरा क्षेत्र लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। रेस्क्यू के दौरान सर्पमित्रों ने लोगों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की। रेस्क्यू पूरा होने के बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सर्पमित्रों ने बताया- अजगर जहरीला नहीं होता साहनी रक्षक रेस्क्यू टीम के सदस्यों और सर्पमित्र हरिवंश हौसलावाले ने लोगों को अजगर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजगर आमतौर पर जहरीला नहीं होता, लेकिन उसका आकार और ताकत काफी अधिक होती है। ऐसे में उसे देखकर घबराने या पकड़ने की कोशिश करने के बजाय प्रशिक्षित सर्पमित्रों या संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए। सांप दिखे तो मारने के बजाय विशेषज्ञों को बुलाएं सर्पमित्रों ने लोगों से अपील की कि किसी भी सांप के दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें। विशेषज्ञों को सूचना देकर सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू कराया जाए। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम और सर्पमित्रों की तत्परता व साहस की सराहना की।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments