HomeHealth & Fitnessमुसीबत मे घबराएं नही,फोन उठाये डायल करें 112 :- अवनीश कुमार थानाध्यक्ष 

मुसीबत मे घबराएं नही,फोन उठाये डायल करें 112 :- अवनीश कुमार थानाध्यक्ष 

तिकुनिया-खीरी,08 अगस्त(तरुणमित्र)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत तिकुनिया पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने ग्राम सूरत नगर और टेकई पुरवा में महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से बचाव के प्रति जागरूक किया।
 
पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लोगों से ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को खोलने से भी सावधान किया गया।
 
इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला एवं बाल सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर जरूरत पड़ने पर सहायता ली जा सकती है।
 
पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर ठगी की घटना होने पर चुप न रहें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना दें। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मविश्वास के साथ किसी भी समस्या का सामना करने के लिए प्रेरित किया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments