HomeHealth & Fitness  रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की एक भीषण कार बम हमले में...

  रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की एक भीषण कार बम हमले में मौत 

माली : माली में एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया गया है। अल-कायदा से जुड़ा जिहादी संगठन JNIM और तुआरेग विद्रोहियों ने मिलकर देश के कई हिस्सों पर एक साथ हमला किया। इस हमले में माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत हो गई। शनिवार को राजधानी बमाको के पास काटी शहर में उनके घर पर आत्मघाती कार से हमला किया गया।

इस हमले में रक्षा मंत्री सादियो कैमारा, उनकी दूसरी पत्नी और उनके दो पोते-पोतियों की मौत हो गई है। यह हमला इतना जबरदस्त था कि इसने राजधानी बमाको के बाहरी इलाकों को दहला दिया।

देश के कई हिस्से में हुए हमले
विद्रोहियों ने देश के कई हिस्सों में एक साथ हमले किए। रविवार को काटी, किदाल, गाओ और सेवेरे जैसे इलाकों में फिर से भारी गोलाबारी और लड़ाई शुरू हो गई है। तुआरेग विद्रोहियों ने दावा किया है कि किदाल अब पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। एक समझौते के तहत माली की सेना और उनके सहयोगी रूसी बलों को वहां के मिलिट्री कैंप से सुरक्षित निकलने की अनुमति दी गई है।

बता दें कि नवंबर 2023 में रूसी वैगनर ग्रुप की मदद से माली की सेना ने किदाल को विद्रोहियों से वापस लिया था, जो अब फिर उनके हाथ से निकल गया है। सरकार का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जमीन पर हालात अलग हैं। राजधानी बमाको में सैन्य ठिकानों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट के पास के इलाकों में रहने वाले लोग धमाकों की आवाज से डरे हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र (UN) प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस और यूरोपीय संघ ने इन आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments