Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के हुसैनपुर खुरुहरी में रास्ते-जलभराव पर ग्रामीणों का धरना:महिलाओं ने किया...

श्रावस्ती के हुसैनपुर खुरुहरी में रास्ते-जलभराव पर ग्रामीणों का धरना:महिलाओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग


श्रावस्ती के हुसैनपुर खुरुहरी गांव में रास्ते की बदहाली और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने गांव की गली में धरने पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण ‘हमारी मांगे पूरी करो, जलजमाव मिटाना होगा, रास्ता बनवाना होगा, अत्याचार नहीं चलेगा’ जैसे नारे लगा रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य रास्ता कई महीनों से कीचड़ और पानी से भरा हुआ है। थोड़ी सी बारिश में ही रास्ते पर घुटने तक पानी भर जाता है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने, महिलाओं को खेतों में जाने और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। धरने में महिलाएं सबसे आगे बैठी थीं। उन्होंने बताया कि रास्ते पर पानी भरा होने के कारण छोटे बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। शौचालय जाने के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही जेसीबी लगाकर पानी की निकासी और खड़ंजा या आरसीसी सड़क का निर्माण नहीं कराया, तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी श्रावस्ती और खंड विकास अधिकारी गिलौला से मांग की है कि हुसैनपुर खुरुहरी के इस रास्ते का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular