श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव में मंगलवार शाम एक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से एक सुअर की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोनरई निवासी वीरन (12 वर्ष), पुत्र सिंघे, मंगलवार शाम अपने सुअर को घुमाने निकला था। इसी दौरान सुअर किसी स्थान पर फैले विद्युत करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुअर को बचाने के प्रयास में किशोर वीरन भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।
श्रावस्ती में करंट से सुअर की मौत:बचाने गया किशोर गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












