श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा में ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पिपरा स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विधि-विधान से भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार आर्य ने मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। श्रद्धालुओं को चना, हलवा, लड्डू सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरित किए गए। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में बैजनाथ यादव, अरुण आर्य, राजिंदर, भूरे, विशाल, नीरज, धर्मपाल, राधेश्याम सहित गांव के कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामवासी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में गिलौला क्षेत्र के बाजारों, चौराहों और प्रमुख सड़कों पर भी जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने राहगीरों को शरबत, छोले-पूड़ी और अन्य प्रसाद वितरित किए। भक्तों का मानना है कि बड़े मंगल के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा।
श्रावस्ती में चौथा बड़ा मंगल उत्साह से मना:हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़, जगह-जगह बंटे प्रसाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












