सिद्धार्थनगर के इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र में रविवार को पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत पिपरा पठान स्थित बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की गई। स्वास्थ्य विभाग ने इस दौरान सभी पात्र बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक अभियान की शुरुआत सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बूथ पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई सख्त हिदायत डॉ. द्विवेदी ने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए अभियान में पूरी गंभीरता जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच बनाई जाएगी। 28 जून को बूथों पर चला विशेष अभियान अभियान की जानकारी देते हुए आरओ ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 28 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को खुराक पिलाई जा रही है। 29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगी टीमें उन्होंने बताया कि बूथ दिवस के बाद 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। छूटे बच्चों के लिए अलग से चलेगा अभियान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा छूट जाता है तो 6 और 7 जुलाई को विशेष प्रयास कर उसे भी पोलियो की खुराक दी जाएगी। 87 बूथ और 54 टीमों की तैनाती अभियान को सफल बनाने के लिए 87 बूथ, 54 टीमें, 7 ट्रांजिट टीमें और 19 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इन्हें 4 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी। इस दौरान आईओ मनीष पांडेय, एफएम सत्यकांत शुक्ला, सुपरवाइजर दुर्गेश अग्रवाल, हरिश्चंद्र, वैक्सीनेटर विजय लक्ष्मी देवी, आशा कार्यकर्ता पूजा भारती, चंद्रावती सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में इटवा सीएचसी से पोलियो अभियान की शुरुआत:बूथ पर बच्चों को पिलाई गई जीवन की दो बूंद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












