Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पीएचसी में 20 मरीजों की जांच:खांसी-बुखार के मामले सबसे ज्यादा...

बस्ती में पीएचसी में 20 मरीजों की जांच:खांसी-बुखार के मामले सबसे ज्यादा सामने आए

#बस्ती_न्यूज

रविवार को पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. भगवान स्वरूप ने 20 मरीजों की जांच की। मेले में बदलते मौसम के कारण खांसी और बुखार से पीड़ित अधिकांश मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर भी इस दौरान मौजूद रहे। छावनी पीएचसी पर पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम लगा हुआ है। हालांकि, इंडियामार्का हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। कुछ मरीजों ने यह भी बताया कि हाईवे से छावनी पीएचसी तक आने वाला रास्ता जगह-जगह खराब है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को वाहन या एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचने में सबसे अधिक परेशानी होती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments